फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: खंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित

Sat, 22 Feb 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
21jjrp25- पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर में आयोजित खंड स्तरीय विज्ञान प
विज्ञापन
झज्जर। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर में खंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। झज्जर खंड के शिक्षा अधिकारी रूपेंद्र नांदल ने इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खंड शिक्षा अधिकारी रूपेंद्र नांदल ने कहा कि विद्यार्थी विद्यालयों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करके आज खंड स्तर पर अपनी प्रतिभा दर्शा रहे हैं, जिसके लिए बधाई के पात्र हैं। इस प्रतियोगिता में प्राध्यापक यशवीर सिंह, दिनेश कुमार, सोनिया, पिंकी, वर्षा व राखी ने जज के निर्णायक के तौर पर महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। निर्णायक मंडल की ओर से दिए गए परिणामों के आधार पर विजेता प्रतिभागियों को इनाम वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें