21jjrp25- पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर में आयोजित खंड स्तरीय विज्ञान प
झज्जर। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर में खंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। झज्जर खंड के शिक्षा अधिकारी रूपेंद्र नांदल ने इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खंड शिक्षा अधिकारी रूपेंद्र नांदल ने कहा कि विद्यार्थी विद्यालयों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करके आज खंड स्तर पर अपनी प्रतिभा दर्शा रहे हैं, जिसके लिए बधाई के पात्र हैं। इस प्रतियोगिता में प्राध्यापक यशवीर सिंह, दिनेश कुमार, सोनिया, पिंकी, वर्षा व राखी ने जज के निर्णायक के तौर पर महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। निर्णायक मंडल की ओर से दिए गए परिणामों के आधार पर विजेता प्रतिभागियों को इनाम वितरित किए गए।