झज्जर। सवेरा स्कूल ग्राउंड में सर्वभद्र ग्रुप की तरफ से आयोजित अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ। टूर्नामेंट में दो टीमों ब्लैक और व्हाइट ने हिस्सा लिया। इसमें ब्लैक टीम ने जीत हासिल की। ब्लैक टीम के कप्तान ललित और व्हाइट टीम के कप्तान ऋतिक थे।
रेडक्रॉस के पंकज ने जीतने वाली टीम को ट्रॉफी प्रदान की। सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र दिए। पंकज ने खिलाड़ियों को क्रिकेट के प्रति जागरूकता और खेलों में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने सर्वभद्र ग्रुप को भी प्रोत्साहित किया कि वह आगे भी ऐसे इवेंट आयोजित करें।
सर्वभद्र ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि वे आगे भी युवाओं के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे। सर्वभद्र ग्रुप के अजीत कुमार, साहिल, मुकुल खटीक, दुष्यंत, परविंदर सिंह, भारत, अनिल कुमार, लक्ष्य वर्मा आदि मौजूद रहे।