-फोटो 55 : स्व. ओमप्रकाश चौटाला को श्रद्धांजलि देते भाकिसं प्रदेशाध्यक्ष सतीश छिकारा। स्रोत स्व
- फोटो : धुंध के बीच शनिवार शाम को आते-जाते लोग।
बहादुरगढ़। भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष सतीश छिकारा व किसानों ने देवीलाल पार्क में स्वर्गीय चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की अस्थि कलश पहुंचने पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए और उनकी आत्मा को मोक्ष प्राप्ति के लिए भगवान से प्रार्थना की। उन्होंने कहा चौ. ओमप्रकाश चौटाला प्रदेश के जन-जन के प्रिय थे। हमेशा उन्होंने गरीब कमेरे वर्ग के लिए संघर्ष किया। वे हमेशा स्पष्ट वक्ता, हाजिरजवाबी और अधिकारियों पर मजबूत पकड़ के लिए जाने जाते थे। इस मौके पर राम सिंह खोखर, चांद सिंह हुड्डा, सजन कुमार, जगदीप सिंह, रमेश छिल्लर, सुरेंद्र मास्टर, विपिन, महताब सिंह, जय नारायण, विजय दिनोदियां आदि मौजूद रहे।