झज्जर। गांव डीघल में रविवार को किसान-कमेरा वर्ग के लिए सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने शिरकत की। इस अवसर पर आयोजक अमित डीघल ने उनका स्वागत किया। धनखड़ ने कहा कि राजस्थान में भाजपा भारी बहुमत से जीत रही है। वे स्वयं राजस्थान के तीन चुनावी दौर कर चुके हैं। माहौल भाजपा के पक्ष में है या कहिए कि कमल के पक्ष में लहर चल रही है। लोग वंशवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति से परेशान हो चुके हैं। जनता स्वच्छ और विकास की राजनीति करने वाले के साथ चलना चाहती है। राजस्थान की जनता भाजपा और मोदी जी की नीति सबका साथ -सबका विकास के साथ चलने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रकार के आयोजन सराहनीय है। उन्होंने कहा कि अमित डीघल ने किसानों को प्रेरित करने के लिए ट्रैक्टर से लेकर कस्सी तक की जो श्रृंखला चलाई है, वह प्रशंसनीय है। सम्मेलन में किसानों को 1009 ईनाम देकर प्रोत्साहित किया गया है। इस अवसर पर आयोजक अमित डीघल ने कहा कि उन्होंने किसान के घर में जन्म लिया है। उन्हें पता है कि किसान का दुख दर्द क्या होता है। इसी के चलते ही उन्होंने पहले मातृ शक्ति सम्मेलन आयोजित किया था और अब किसान व कमेरा वर्ग सम्मेलन आयोजित किसानों के सम्मान में आयोजित किया है। इस अवसर पर जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना, आनंद सागर, अजय सिंह, जयवीर सरपंच मौजूद रहे।