फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का दावा- हरियाणा की बेटियों को अनुराग ठाकुर जल्द दिलाएंगे न्याय

Mon, 08 May 2023 08:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ बोले कि केंद्रीय खेल मंत्री से मेरी बात हुई है। डीघल गांव में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने ये बात कही। वहीं कर्नाटक में बजरंग दल के बैन की कांग्रेस की घोषणा पर भी उन्होंने जवाब दिया। 
विज्ञापन
ओम प्रकाश धनखड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरनारत बेटियां हमारे प्रदेश का गौरव हैं। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुझसे उन्हें जल्द न्याय दिए जाने का आश्वासन दिया है। यह बात हरियाणा के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने झज्जर के डीघल गांव में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।

विज्ञापन


खिलाड़ियों के समर्थन में आई खाप पंचायतों द्वारा बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिए जाने के सवाल का भी उन्होंने जवाब दिया। धनखड़ ने कहा कि उनकी खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से बातचीत हुई थी। उन्होंने उनसे आग्रह किया है कि धरने पर जो बेटियां बैठी हैं, उन्हें जल्द न्याय दिया जाए। इस पर खेल मंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों के साथ जल्द न्याय होगा।

वहीं धनखड़ ने कहा कि कर्नाटक कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में बजरंग बली के आराधक बजरंग दल पर प्रतिबंध की घोषणा की, जिसका चहुंओर विरोध हो रहा है। कांग्रेस की मति मारी गई है।कि कर्नाटक में बजरंग दल पर बैन की घोषणा कर दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनके बहुत सारे साथी कर्नाटक चुनाव में गए हुए हैं और जिस इलाके की जिम्मेदारी उन्हें मिली थी, वहां से जो बातें सामने आई हैं, उससे स्पष्ट संकेत है कि कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

पत्रकारों से बातचीत में धनखड़ ने एक दोहा सुनाते हुए कहा कि जब किसी की दुर्दशा परमात्मा करता है तो उसकी बुद्धि को पहले भगवान ही हर लेता है। ऐसा ही कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस के साथ हुआ है। जो भी पार्टी भगवान का विरोध करेगी, उसका शब्दावली से, शब्दों से और भाषा से न सिर्फ निंदा की जाएगी बल्कि उसका विरोध भी किया जाएगा।

धनखड़ ने छत्तीसगढ़ में उजागर हुए शराब घोटाले के बारे में कहा कि पब्लिक डोमेन में इस प्रकार की बातें सामने आ रही हैं। देश में हमें यदि पारदर्शिता लानी है तो हमें गलत काम करने वालों को हर हाल में दंड दिलाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें