बहादुरगढ़। दिल्ली-रोहतक रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर पूर्व विधायक नरेश कौशिक, पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी के नेतृत्व में पार्टी से जुड़े नेताओं ने इमरजेंसी के विरोध में 25 जून का दिन काला दिवस के तौर पर मनाया। कार्यकर्ताओं ने काली पट्टियां बांधकर सांकेतिक धरना दिया और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने आपातकाल (इमरजेंसी) के विरोध में संघर्ष करने वाले सभी सत्याग्रहियों को नमन किया। भारत के महान लोकतंत्र पर आपातकाल कलंक है। 25 जून 1975 में आज ही के दिन कांग्रेस पार्टी द्वारा देश में जो इमरजेंसी घोषित की थी। इस दिन को आजाद भारत का सबसे काला दिवस के रूप में माना जाता है।नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी ने इमरजेंसी के बुरे दौर को याद करते हुए कहा कि जिस संविधान का हर भारतीय सम्मान करता है उस संविधान का कांग्रेस पार्टी ने हनन करने का काम किया था। धरने में पार्षद अश्विनी शर्मा, पार्षद राजेश तंवर, पार्षद अशोक शर्मा, पार्षद राजेश मकड़ौली, पार्षद प्रतिनिधि हरिमोहन धाकरे, अनिल सिंघल, राजेश सैनीमौजूद रहे।
-