फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: फसलों के नुकसान को लेकर उपायुक्त से मिले भाजपा नेता

Thu, 23 Mar 2023 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। भाजपा नेताओं ने बारिश से खराब हुई किसानों की फसलों को लेकर राजस्व अधिकारियों के कार्याें को लेकर नाराजगी जताते हुए लघु सचिवालय पर सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही पर असंतोष जताते हुए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विक्रम कादयान के नेतृत्व में पहुंचे भाजपा नेताओं ने ज्ञापन में बताया है कि झज्जर क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से सैकड़ों किसानों की हजारों एकड़ फसल खराब हो गई। भाजपा कार्यकर्ताओं और खासकर प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने प्रभावित फसलों को जायजा लेने के लिए सीधे रूप से किसानों से संवाद किया। इस बारे में सीएम साहब से भी धनखड़ ने बातचीत कर किसानों के हित में बर्बाद फसलों की स्पेशल गिरदावरी कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाए जाने के आदेश सीएम से दिलवाएं है, लेकिन उन्हें डर इस बात का है कि कही पटवारी या फिर संबंधित कर्मचारी इस मामले में काई लापरवाही न बरते। पिछली दफा भी अनेक मामले ऐसे आए थे,जिसमें किसानों का मुआवजा बनाते हुए कई कर्मचारियों ने लापरवाही और कोताही बरती थी। इसका दोहराव न न होने पाए इसी को एक ज्ञापन सौंपा गया है। कादयान ने यह भी बताया कि दूसरा ज्ञापन शहर व क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों को लेकर है। वित्तीय विभाग से ग्रांट जारी होने के बावजूद भी सड़कें क्यों नही बन पा रही हैं इसकी जांच के लिए डीसी को ज्ञापन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें