-फोटो 63 : सड़कों के निर्माण के लिए सीएम से मुलाकात करते भाजपा नेता जसबीर सैनी। विज्ञप्ति
- फोटो : samvad
बहादुरगढ़। शहर और गांवों की टूटी विभिन्न सड़कों को ठीक कराने ओर एस्टीमेट को स्वीकृति देने के लिए भाजपा नेता जसबीर सैनी ने गुरुग्राम में सीएम नायब सैनी से मुलाकात की। जसबीर सैनी ने बताया कि सेक्टर-9, 9ए की सड़कों के लिए 4 करोड़ 10 लाख, सेक्टर-6 का लगभग 3 करोड़ 76 लाख व सेक्टर-2 का 6 करोड़ 21 लाख रुपये का एस्टीमेट विभाग की ओर से तैयार किया गया है। वहीं नयागांव का रास्ता नंबर-467 के लिए 21 लाख, रास्ता नंबर-480 के लिए 34 लाख रुपये का एस्टीमेट भेजा गया है। इसे मुख्यमंत्री से जल्द स्वीकृति दिलाकर काम शुरू करवाने की मांग की गई है। वहीं जसबीर सैनी ने मुख्यमंत्री को बताया कि जिन ठेकेदारों ने पहले इन सेक्टरों में तारकोल के रोड बनाए हैं उनकी गुणवत्ता ठीक नहीं थी उसकी जांच चल रही है। इसलिए इन कार्यों का टेंडर सीधे तौर पर चंडीगढ़ से लगवाया जाए। ताकि सभी मार्ग सरकार की देखरेख में बने। टूटी सड़कों के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।