बहादुरगढ़। स्वच्छता विभाग भाजपा हरियाणा के प्रदेश सह प्रमुख नेता डॉ. पंकज जैन ने वार्ड 16, 17, 23 व 24 में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। डॉ. पंकज जैन ने केंद्र व हरियाणा सरकार की योजनाओं की जानकारी से संबंधित कैलेंडर भी वार्ड वासियों को भेंट किए। वार्डों में पहुंचे भाजपा नेता डॉ. जैन का स्वागत किया गया।
उन्होंने लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र की मोदी व हरियाणा की मनोहर सरकार सबका साथ-सबका विकास की नीति को धरातल पर साकार करते हुए कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सभी वर्गों को लाभान्वित करने का काम कर रही है। इस मौके पर आईटी सेल जिला प्रभारी तरुण वशिष्ठ, पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष विक्रम, सफाई कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष देव कुमार, रोहित गुप्ता, ललिता, बसंती, पूनम ,अजय कौशिक, मास्टर सतबीर, संजीव मनोज, अनिल कपूर, वेदना, पूनम, पुनीत, सौरव, जयंत, सुरेश, देवेन्द्र, अजय मिश्रा, सुनीता, प्रमिला, नीतू, राकेश, अजय, सुमित मौजूद रहे।
-फोटो 57 : वार्डों में जनसंपर्क करते भाजपा नेता डॉ. पंकज जैन।
-