बहादुरगढ़। भाजपा ने इन 11 सालों में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। पार्टी राष्ट्र की एकता व अखंडता के साथ आमजन के हितों को सुरक्षित रखने का काम कर रही है। ये बातें भाजपा विधानसभा क्षेत्र संयोजक दिनेश कौशिक ने पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर सेक्टर 2 स्थित (बूथ नम्बर-178) कार्यालय पर कहीं। इस दौरान उन्होंने पार्टी का झंडा भी फहराया। कौशिक ने कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के पुरोधा डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं.दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। संवाद