फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रही भाजपा सरकार : डॉ. सुशील गुप्ता

Thu, 02 Nov 2023 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य डॉ. सुशील कुमार गुप्ता नशे और बेरोजगारी के खिलाफ जागरूकता यात्रा निकालते हुए। स
विज्ञापन
झज्जर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य डॉ. सुशील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गांव रोहद में नशे और बेरोजगारी के खिलाफ जनाक्रोश यात्रा निकाली। इससे पूर्व आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव अश्विन दुल्हेड़ा, जिला अध्यक्ष हरीश कुमार ने डॉ. सुशील गुप्ता का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि भाजपा ईडी और सीबीआई जैसी संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। अरविंद केजरीवाल के बढ़ते कदमों को रोकने के लिए ईडी का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे पहले इन्होंने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में रोकने की कोशिश की तो तीन बार सरकार बनाई। इसके बाद पंजाब में सरकार बनाई और फिर प्रधानमंत्री के गढ़ गुजरात में 41 लाख वोट लेकर भाजपा के पसीने छुड़ा दिए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आम आदमी पार्टी को कमजोर करना चाहती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बेरोजगारी के साथ नशा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। हरियाणा सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे पा रही है, जिस कारण युवा नशे का सहारा ले रहा है। इसलिए नशे और बेरोजगारी के खिलाफ ये यात्रा निकाली जा रही है। आम आदमी पार्टी प्रदेश के हर गांव में 21-21 सदस्यीय कमेटी बना चुकी है। 2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। इस अवसर पर प्रदेश संयुक्त सचिव अश्विन दुल्हेड़ा, जिला अध्यक्ष हरीश कुमार, एक्स सर्विसमैन विंग के जिला अध्यक्ष उमराव बेरी, महिला विंग की जिला अध्यक्ष अभिता दुविजा, किसान विंग के जिला अध्यक्ष कृष्ण, ब्लॉक प्रभारी मंगत राम और एससी सेल के जिला संयुक्त सचिव विजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें