फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: छेड़छाड़ के आरोपों में घिरे मंत्री से BJP ने बनाई दूरी, प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में नहीं बुलाया

Wed, 08 Feb 2023 11:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि भिवानी में आयोजित हो रही प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में मंत्री संदीप सिंह को नहीं बुलाया जाएगा। हरियाणा भाजपा भिवानी में वर्ष 2024 का रोडमैप तैयार करेगी।
विज्ञापन
संदीप सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने छेड़खानी के आरोपी मंत्री संदीप सिंह से दूरी बना ली है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बुधवार को झज्जर में पत्रकार वार्ता की। एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भिवानी में आयोजित हो रही प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में मंत्री संदीप सिंह को नहीं बुलाया जाएगा। वहीं दिल्ली में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी नहीं बुलाया गया।

विज्ञापन


मंत्री संदीप सिंह मामले में चंडीगढ़ पुलिस की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। चंडीगढ़ पुलिस को रिपोर्ट जल्दी देनी चाहिए। इस विषय पर सरकार व संगठन बिल्कुल स्पष्ट रूप से कह चुके हैं कि पीड़िता के साथ न्याय होगा।

उन्होंने कहा कि दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्र सरकार में मंत्री भूपेंद्र यादव, राव इंद्रजीत सिंह और कृष्णपाल गुर्जर, केंद्रीय संसदीय बोर्ड सदस्य डॉ. सुधा यादव, हरियाणा सरकार में मंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी के प्रदेश पदाकारियों सहित 350 से अधिक नेता व पदाधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक में सरकार और संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा होगी और भविष्य का रोडमैप तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


धनखड़ ने अन्य सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अमृतकाल के बजट की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है। विपक्ष का काम आलोचना करना होता है। विपक्ष को सार्थक आलोचना करनी चाहिए , लेकिन विपक्ष दिशाहीन व तर्कहीन हो चुका है। वहीं गांव की छोटी सरकार हो या प्रदेश की सरकार, सभी जनता के हित की बात करते हैं इसलिए यह विवाद का विषय नहीं है।

प्रदेश सरकार ने ग्राम पंचायतों के अधिकार बढ़ाएं हैं, कम नहीं किए हैं। सरकार इस विषय में पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से सार्थक बातचीत कर समाधान कराया जाएगा। पंडित श्रीराम ओपन थियेटर के विषय पर बोले कि उनकी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जाकिर हुसैन से बातचीत हुई है। वक्फ बोर्ड को इस जमीन पर अब कोई आपति नहीं है।

कांग्रेसियों द्वारा बार-बार उनके इस्तीफे की मांग करने के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने कहा कि इस्तीफा मांगने वाले छद्म कांग्रेसी हैं, भगवान उनको सद्बुद्धि दें। कई बार मैंने देखा है कि दूसरे प्रदेशों के विषयों पर भी मेरे इस्तीफे मांग कर बैठते हैं। इस्तीफा मांगना कुछ छद्म कांग्रेसियों की मुहिम का हिस्सा है। ये छद्म कांग्रेसी इस इलाके और प्रदेश का भला नहींं देख सकते।

चार लाख पन्ना प्रमुख तैयार होंगे : बोले धनखड़
प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने कहा कि संगठनात्मक तौर पर पार्टी चार लाख पन्ना प्रमुख तैयार करेगी। इस पर भिवानी मेंं विस्तार से प्रदेश पदाधिकारी चर्चा करेंगे। लाभार्थी संपर्क योजना बड़े स्तर पर चलाई जाएगी। दो-दो लाख लोगों के बैच बनाकर योजनाबद्ध तरीके से पार्टी कार्यकर्ता संपर्क करेंगे। देश के गृहमंत्री अमित शाह 14 फरवरी को मधुबन (करनाल) में आएंगे। करनाल में अमित शाह संगठनात्मक विषयों पर बैठक करेंगे। इस अवसर पर जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना, लोकसभा संयोजक आनंद सागर, नप के पूर्व वाइस चेयरमैन प्रवीण गर्ग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें