फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: भाजपा प्रत्याशी आज करेंगे नामांकन, कई दिग्गज पहुंचेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। भारतीय जनता पार्टी के चारों विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशी बुधवार को अपना-अपना नामांकन करेंगे। झज्जर विधानसभा सीट से जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना को टिकट मिली है। वह बुधवार को नामांकन करेंगे। इससे पहले अनाज मंडी में सुबह दस बजे जनसभा का आयोजन किया जाएगा, जहां पर पूर्व मंत्री एवं बादली से भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश धनखड़, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, पूर्व केंद्रीय मंत्री डाॅ. संजीव बाल्यान, पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई, पूर्व सांसद डाॅ. अशोक तंवर शामिल होंगे। जनसभा के बाद रोड शो निकाला जाएगा। लघु सचिवालय पहुंचकर बिरधाना अपना नामांकन करेंगे।
विज्ञापन


बेरी में संजय कबलाना नामांकन करेंगे। सुबह बेरी स्टेडियम धौड़ चौक पर जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा का समय सुबह 9 बजे का रखा गया है। यहां से रोड शो निकाला जाएगा। उसके बाद एसडीएम कार्यालय में नामांकन करेंगे। इसी प्रकार से बादली से पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश धनखड़ नामांकन करेंगे। इससे पहले अनाज मंडी बादली राबसर जोहड़ के पास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। नामांकन के समय प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, दिल्ली से लोकसभा सांसद परमजीत सहरावत, सांसद बांसुरी स्वराज, सांसद रामबीर सिंह बिधूड़ी और सांसद योगेंद्र चंदोलिया सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। बहादुरगढ़ में भाजपा प्रत्याशी दिनेश कौशिक अपना नामांकन बुधवार को दाखिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें