झज्जर। झज्जर से कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल का कहना है कि 10 साल से सत्ता में बैठी बीजेपी के पास गिनवाने लायक एक भी काम नहीं है। इसलिए अपने कार्याें का हिसाब देने की बजाए भाजपाई मुख्यमंत्री अपनी रैलियों में हुड्डा सरकार के काम गिनवा रहे हैं।
जब लोगों ने इस झूठ को पकड़ लिया तो अब बीजेपी अधिकारियों पर कार्रवाई कर अपनी बौखलाहट निकाल रही है। गीता भुक्कल ने जारी प्रेस बयान में कहा कि अब बीजेपी की सच्चाई जनता के सामने उजागर हो चुकी है। पूरे कार्यकाल में बीजेपी ने कांग्रेस सरकार के दौरान मंजूर हुई और निर्माणाधीन योजनाओं का फीता काटने के अलावा कोई काम नहीं किया। उन्होंने बताया कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने हरियाणा मैं 12 नेशनल-इंटरनेशनल लेवल की सरकारी यूनिवर्सिटीज बनवाई थीं, लेकिन बीजेपी ने 10 साल में एक भी बड़ी यूनिवर्सिटी नहीं बनवाई। बीजेपी ने दस साल में एक पोल भी मेट्रो को आगे नहीं बढ़ाया है। बीजेपी ने केवल झूठी घोषणाएं और जात-पात की राजनीति करके प्रदेश की जनता का बंटाधार करने का काम किया है।