21jjrp11- नैक टीम से बी ग्रेड का सर्टिफिकेट लेते हुए राजकीय महाविद्यालय बिरोहड प्राचार्या अनीता
साल्हावास। राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद, बेंगलुरु ने महाविद्यालय बिरोहड़ को बी-ग्रेड से सम्मानित किया। डॉ. अमरदीप आईक्यूएसी संयोजक ने बताया की 12 व 13 फरवरी को नैक टीम ने महाविद्यालय का दौरा किया था। दौरे का उद्देश्य कॉलेज के शैक्षिक मानकों का मूल्यांकन करना था। टीम ने कॉलेज के कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। डॉ. सुरेंद्र सिंह नैक संयोजक ने बताया कि महाविद्यालय की पिछले पांच वर्षों की सभी शैक्षिक गतिविधियों व आधारभूत सुविधाओं का मूल्यांकन करने के बाद ही बी ग्रेड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अनीता रानी ने आईक्यूएसी संयोजक व नैक टीम से डॉ. अमरदीप एवं संयोजक, डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. शिवानी, मिस सुनीता, राजेश कुमार, ओमबीर, पवन कुमार मौजूद रहे।