फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर-बहादुरगढ़: बाइक सवार युवकों ने हवाई फायर से फैलाई दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। छूछकवास-मारौत मार्ग पर में बाइक सवार तीन युवकों ने लकड़ी ,पत्थर दुकान के बाहर दो हवाई फायर कर मौके से फरार हो गए। दुकान के बाहर हवाई फायर करने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम, डीएसपी नरेश, बेरी थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह, छूछकवास चौकी प्रभारी अजीत सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि छूछकवास में करीब 25 साल से रामनिवास ने लकड़ी पत्थर की दुकान कर रखी है। रामनिवास की दुकान के बाहर शुक्रवार शाम करीब साढ़े 6 बजे बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने दुकान के बाहर दो हवाई फायर किए। छूछकवास चौकी प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि लकड़ी,पत्थर की दुकान चलाने वाले रामनिवास की दुकान के बाहर बाइक सवारों ने दो हवाई फायर किए हैं मामले की जांच की जा रही है जो भी कानूनी कार्रवाई होगी अमल में लाई जाएगी। घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज कार्यालय में पुलिस जुटी हुई है। लेकिन कैमरे में साफ नजर नहीं आ रहे हैं बाइक सवार युवक। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें