फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बाइक सवारों ने फैक्टरी कर्मी से छीना मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव सांखोल के नजदीक बाइक पर सवार दो बदमाश युवक एक कर्मचारी का फोन छीनकर भाग गए। पीड़ित ने इस संबंध में सेक्टर-6 थाना पुलिस में शिकायत देकर छीने गए फोन की बरामदगी की गुहार लगाई है। यूपी निवासी प्रियांशु ने बताया कि वह गांव सांखोल में किराये के कमरे पर रहता है और रविवार की रात करीब साढ़े 9 बजे वह अपनी ड्यूटी खत्म कर अपने कमरे पर लौट रहा था, जब गांव की गली नंबर-6 के नजदीक पहुंचा तो उसने घर फोन मिलाने के लिए जेब से मोबाइल निकाला। इसी बीच रोहतक की तरफ से पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक आए और उसके हाथ से फोन छीनकर बहादुरगढ़ शहर की तरफ भाग गए। पुलिस ने प्रियांशु की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी फोन छीनने वाले आरोपियों की पहचान नहीं हुई है। पुलिस उनकी पहचान के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें