झज्जर। गुरुग्राम रोड पर गोशाला के पास एक कैंटर व बाइक की टक्कर में बाइक चालक घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
भिवानी जिले के रिवासा गांव निवासी महाबीर सिंह पुत्र कन्हैया लाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसका लड़का कुलदीप सिंह 16 साल से गुरुग्राम की एक कंपनी में नौकरी करता था। जो शनिवार को अपनी ड्यूटी से अपने गांव रिवासा आ रहा था। जब वह गुरुग्राम रोड झज्जर गोशाला के पास पहुंचा तो उसकी बाइक को एक कैंटर ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे कुलदीप घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी सदर सुंदरपाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौप दिया है। वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है।