बहादुरगढ़। तीन सप्ताह पहले केएमपी एक्सप्रेस-वे पर टोल के पास सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। आसौदा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक के भाई गौरव ने बताया कि 25 जून को केएमपी पर एक कार में पीछे से बाइक की टक्कर हो गई थी। इस हादसे में बाइक सवार घायल हो गया था। घायल की पहचान उत्तर प्रदेश के शामली निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। 23 दिनों से निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। 23 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद बुधवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराकर वारिसों को सौंप दिया। बताया गया है कि 25 जून को मनीष केएमपी के रास्ते रेवाड़ी की ओर जा रहा था। बताया गया है कि जिस दिन हादसा हुआ। उसे घायलावस्था में शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसे पीजीआईएमएस रेफर किया गया था। परिजन निजी अस्पताल में लेकर गए थे। बुधवार को उनकी मौत हो गई।