कुंडली-मानेसर पलवल एक्सप्रेस-वे पर एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक सवार एक युवक को बहुत अधिक चोटें आईं और उसकी मौत हो गई व उसका साथी घायल हो गया। बहादुरगढ़ में रहने वाले दिनेश व आनंद दीपावली पर अपने घर आगरा जाने के लिए बाइक से निकले थे। वे केएमपी के रास्ते मथुरा जा रहे थे। बीच में रास्ता भटकने के कारण जब वे बादली केएमपी के पास पहुंचे तो उनकी बाइक डिवाइडर से जा टकराई। इसमें दिनेश की मौत हो गई, जबकि आनंद घायल हो गया। बादली थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ में करवाकर वारिसों के हवाले कर दिया।