फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर चौक पर धू-धू कर जली बाइक

Fri, 22 Jan 2016 01:18 AM IST
ब्ययूराो/अमर उजाला / झज्जजर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकर चौक पर देर सायं दुकान के बाहर खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई। इससे पहले कि माजरा समझ में आता बाइक धू-धू कर जलने लगी। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। बेरी गेट निवासी दीपक वीरवार देर सायं किसी काम से अपनी बाइक से अंबेडकर चौक पहुंचा था। वह बाइक खड़ा कर एक दुकान के अंदर चला गया। कुछ ही देर में अचानक बाइक में आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। बाइक का अधिकतर हिस्सा तब तक जल चुका था। दीपक ने बताया कि उसने एक दिन पहले ही बाइक का इंजन बंधवाया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें