साल्हावास। लडायन से सुंदरेहटी जाने वाली सड़क पर वीरवार की शाम करीब छह बजे एक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। जिससे बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। इससे पहले तीनों को घायल अवस्था सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है।
वीरवार की शाम को बाइक पर सवार होकर तीन व्यक्ति लडायन से सुंदरेहटी गांव के लिए निकले थे। रास्ते में उनकी का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क के साथ पुलिया की दीवार से टकरा गई। डायल 112 इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल की सहायता से उन्हें नागरिक अस्पताल झज्जर ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। इसी बीच रास्ते में एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया व दोनों घायलों का इलाज पीजीआई रोहतक में चल रहा है। मृतक की पहचान विनोद निवासी लडायन आयु 50 वर्ष के रूप में हुई है।जबकि घायलों की पहचान मुकेश निवासी लडायन आयु 50 वर्ष व शेर सिंह निवासी निवासी घसोला चरखी दादरी के तौर पर हुई है। थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि सूचना मिलते ही एएसआई रविंद्र कुमार को मौके पर भेजा गया है। रात होने के कारण फिलहाल पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। मृतक का शव पोस्टमार्टम शवगृह में रखवा दिया गया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।