फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: खड़ी गाड़ी सेे बाइक टकराई, चालक की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। दादरी तोए से अपने गांव झामरी जा रहे बाइक चालक ने सड़क पर खड़ी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। इसमें चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत पर गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव झामरी निवासी पंकज ने पुलिस में शिकायत दी है कि 8 सितंबर की रात को वह तथा उसका भाई प्रदीप दादरी तोए से अपने गांव जा रहे थे। जब वह बाबा पूर्णमल मंदिर के पास पहुंचे तो वहां पर एक गाड़ी खड़ी थी। उसके पीछे की लाइट व इंडीगेटर नहीं जल रहे थे और कोई रोड का साइन लगा हुआ था। इस दौरान उसके भाई की बाइक की टक्कर पीछे से गाड़ी में हो गई। इससे उसका भाई घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें