साल्हावास। साल्हावास क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े युवका से पिस्तौल के बल पर मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रशांत निवासी छुछकवास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रविवार को करीब 11 बजे वह छुछकवास से झाड़ली जा रहा था। जब वह मातनहेल से निमली मोड के पास पहुंचा तो दो युवकों ने उससे लिफ्ट मांगी। वह दोनों को बाइक से मातनहेल बनी के पास पहुंचा तो उन्होंने निमली माइनर के पास पिस्तौल दिखाकर उससे बाइक रुकवा ली। इसके बाद मोटरसाइकिल व उसका मोबाइल फोन लूट लिया और फरार हो गए। दोनों नौजवान लड़कों ने चेहरे को शाॅल से ढक रखा था। यह घटना मातनहेल पुलिस चौकी से दो किलोमीटर दूरी पर घटित हुई है। जांच अधिकारी एएसआई संदीप ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।