झज्जर। जिला स्तरीय कल्चरल फेस्ट 2024 का आयोजन राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया। इसमें जिला के सभी पांच खंडों के प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला उपायुक्त शक्ति सिंह ने किया जबकि अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने की।
दो दिवसीय इस कार्यक्रम के पहले दिन 9 से 12 कक्षा वर्ग की प्रस्तुतियां हुई। संबंधित वर्ग में खंड के विजेता प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं फॉक ग्रुप डांस, फॉक सोलो डांस, रागिनी व स्किट में भाग लेकर निर्णायक मंडल के समक्ष अपनी कला की बेहतरीन प्रस्तुति दी। उपयुक्त ने कहा कि हार-जीत कोई मायने नहीं रखती, जब आप ऐसे मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को प्रतिभागिता का आनंद लेना चाहिए। ऐसे कार्यक्रम हमारी लोक कला को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने मंच से ये संदेश सबके साथ सांझा किया कि हर बच्चे में कला मौजूद है। हमारा कार्य माता-पिता, अध्यापक के रूप में उस कला को पहचान कर मंच पर लाने का है। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के विभाग बहुत से कार्यक्रम चला रहा है। इसमें से सांस्कृतिक महोत्सव बहुत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर संजय शर्मा, कृष्ण वशिष्ठ, डॉ. महाबीर, मास्टर महेंद्र, डॉ. तमसा, डॉ. अनुपमा, डॉ. शिखा, मनीष, महादेव, रचना डबास, डॉ. सुदर्शन पूनिया, विक्रम सिंह, रविन्द्र कौशिक, डॉ. राजेन्द्र, जोगेंद्र धनखड़, जोगिंद्र सिंह, भूप सिंह, डॉ कृष्णा सांगवान, संगीता वर्मा मौजूद रहे।
आज के परिणाम
रागनी-
प्रथम- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुरावास
द्वितीय- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कसार
तृतीय- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुभाना
सोलो डांस -
प्रथम-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुरेहती
द्वितीय-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मातनहेल
तृतीय-राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नूना माजरा
ग्रुप डांस -
प्रथम-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुरेहती
द्वितीय-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साल्हावास
तृतीय-राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नूना माजरा
स्किट-
प्रथम- राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहादुरगढ़
द्वितीय - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहांगीरपुर
तृतीय - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रूड़ियावास
24jjrp10- झज्जर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान नृत्य प्रस्तुत
24jjrp10- झज्जर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान नृत्य प्रस्तुत
24jjrp10- झज्जर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान नृत्य प्रस्तुत