फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार सही कदम उठाती तो नहीं होती हिंसक घटना: हुड्डा

Sat, 05 Mar 2016 06:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह हुड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झज्जर जिले में छावनी मोहल्ले के लोगों की नाराजगी का सामना करने के बाद पूर्व सीएम हुड्डा प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे। हुड्डा ने कहा कि 10 साल तक हमारी पार्टी ने भी प्रदेश में सरकार चलाई है।
विज्ञापन


हमारे शासन में ऐसे प्रदर्शन भी होते रहे, लाठीचार्ज, फायरिंग भी हुई, स्थिति विस्फोटक भी हुई, लेकिन कभी दंगा नहीं हुआ। उन्होंने उपद्रव का सारा दोष सरकार पर मढ़ते हुए कहा कि अगर सरकार की ओर से सही समय पर कदम उठाये जाते तो प्रदेश में हुई हिंसक घटनाओं से बचा जा सकता था।

पूर्व सीएम ने कहा कि इस उपद्रव में बहुत ही नुकसान हुआ है। माल की भरपाई तो हो जाएगी, लेकिन जान की भरपाई कभी नहीं हो सकती। हां उसे भुलाने में समय जरूर लगेगा। हुड्डा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि उन ताकतों से चंगुल में ना फंसे जो भाईचारा तोड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन


हुड्डा शुक्रवार को गांव भूपनिया, दुल्हेड़ा, कमलाना, अकहेड़ी मदनपुर, एमपी माजरा, मेहराणा, डीघल सहित झज्जर शहर के छावनी मोहल्ले, देव कॉलोनी, झज्जर बस स्टैंड, माता गेट आदि इलाकों में पैदल ही घूमे।

हिंसा से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर हुड्डा ने गहरा शोक प्रकट किया। छावनी मोहल्ले में हुड्डा का जमकर विरोध हुआ। इससे पहले छावनी मोहल्ले में पहुंचे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और किरण चौधरी को भी लोगों ने खूब खरी-खरी सुनाई।

घटना की जांच सुप्रीम कोट के जज से कराने की मांग
हुड्डा ने कहा कि हिंसा की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज से कराई जाए, असली दोषियों तक सरकार पहुंच सके और उनको सजा मिल सके। चाहे वो किसी भी जाति का हो या किसी भी दल का हो। हिंसा के दौरान प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं रही। डीजीपी, गृह सचिव और  आईजी ने भी कहा कि हमारा प्रशासन विफल रहा है।

आंदोलन क्यों हिंसक हुआ, क्योंकि ये काफी दिनों से चल रहा था। कानून-व्यवस्था कायम रखना सरकार की जिम्मेदारी है। इसके अलावा और भी बहुत सारी बातें हैं। इसीलिए पूरे मामले  की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज द्वारा करायी जानी चाहिए। विफल प्रशासन, सरकार सही जांच नहीं कर सकती।

मैं पहले आना चाहता था प्रशासन ने आने नहीं दिया
पूर्व सीएम हुड्डा ने बताया कि मैं तो यहां पहले ही आना चाहता था, लेकिन उस समय प्रशासन ने उन्हें यहां आने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को तकलीफ है, गुस्सा है जो कुदरती बात है। पूर्व सीएम ने सरकार से मांग कि भारी नुकसान हुआ है, सरकार तुरंत जान-माल का मुआवजा पूरा करे और नुकसान की भरपाई करें। इसके अलावा हरियाणा में सदियों से जो भाईचारा रहा है उसे दोबारा कायम करे, यही हमारी शक्ति है।

हमने भुक्कल को जिताया, आगे साथ नहीं
छावनी वासियों ने कांग्रेस अध्यक्ष तंवर व किरण चौधरी के सामने कहा कि जिले में दो सीटों पर भाजपा के विधायक बने, झज्जर में उन्होंने कांग्रेस की गीता भुक्कल को विजयी बनाया। आगे चुनावों में वो कांग्रेस का साथ नहीं देंगे। इस पर तंवर ने कहा कि कांग्रेस पीड़ितों के साथ है।

प्रो. वीरेंद्र पर जांच के बाद कार्रवाई
कांग्रेस अध्यक्ष तंवर ने कहा कि प्रो. वीरेंद्र पर दंगे भड़काने के आरोपों की जांच हो रही है। वे दोषी मिलते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि पीड़ितों को न्याय मिलेगा। उपद्रव के लिए उन्होंने सरकार के साथ प्रशासनिक अधिकारियों को दोषी बताया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें