बादली। गुभाना में मेले के मौके पर हुआ दंगल भूंडू मटिंडू ने विक्रम कोट को हराकर जीत लिया। विजेता पहलवान को 71 हजार रुपए नगद देकर सम्मानित किया गया जबकि विक्रम को भी आयोजन कमेटी ने 31 हजार रुपए दिए गए। 51 हजार रुपए की दूसरी कुश्ती जसिया के जयदीप पहलवान और खुड़न के भोली पहलवान के बीच खेली गईश्र जिसे भोली पहलवान ने जीत लिया।
गांव में हुए दंगल में दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब के पहलवानों ने भाग लिया और खूब जौहर दिखाए। दंगल में पहली कुश्ती के लिए विक्रम कोट और भूंडू मटिंठू के बीच हाथ मिलवाए गए। दोनों पहलवानों का हाथ मिलते ही बारिश शुरू हो गई लेकिन पहलवानों की सहमति से आयोजन कमेटी ने बारिश में ही कुश्ती करवाई गई और बारिश भी पहलवानों का जोश और ताकत कम नहीं कर सकी। दोनों पहलवानों ने जीत के लिए खूब दांवपेच लगाए। करीब दस मिनट चली कुश्ती में कोई फैसला नहीं हुआ तो अंतिम समय में दो मिनट का अतिरिक्त समय अंकों के आधार पर दिया गया जिसमें भूंडू पहलवान विजयी रहा। भूंडू को 71 हजार और विक्रम को 31 हजार रुपए दिए गए। इसके अतिरिक्त 31 हजार और 21 हजार की कुश्तियां भी हुई। दंगल में बादली के विधायक कुलदीप वत्स, पूर्व विधायक नरेश प्रधान, संजय कबलाना, मास्टर रणबीर गुलिया, जीते ठेकेदार बादली, जिला पार्षद योगेश सिलाना भी अतिथि के तौर पर पहुंचे, जिन्हें पगड़ी बांधकर आयोजन कमेटी की ओर से सम्मान दिया गया।
फोटो 16: पहलवानों का हाथ मिलवाते पूर्व विधायक नरेश प्रधान।
फोटो 17: एक लाख रुपए की पहली कुश्ती में दावपेंच लगाते पहलवान।