मुककेबाज खिलाड़ी ने प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक ।स्त्रोत स्वयं
झज्जर। डीघल निवासी भव्या ने राष्ट्रीय स्तर पर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। भव्या ने 63 किलोभार वर्ग में खेलकर यह पदक जीता। यह प्रतियोगिता दमन और दीव में आयोजित की गई थी, यहां सभी प्रदेशों के बच्चों ने भाग लिया। इसमें भव्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भव्या ने ऑल इंडिया ओपन यूनिवर्सिटी में भी ब्राउंज मेडल जीता। भव्या के बेहतर प्रदर्शन के कारण उसका चयन भारत सरकार की तरफ से वर्ल्ड चैंपियनशिप में हुआ है।