फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नेशनल कोचिंग कैंप में नियुक्त हुए भरत यादव

Sat, 22 Nov 2025 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 54 : भरत यादव
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लखनऊ में आयोजित नेशनल कराटे कोचिंग शिविर में बहादुरगढ़ के बालौर गांव से भरत यादव को कोच नियुक्त किया है। यहां भरत यादव नेशनल खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार कराएंगे। नेशनल टीम कोच भरत यादव ने बताया कि स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा लखनऊ साई आरसी सेंटर में 17 नवंबर से 31 दिसंबर तक नेशनल कराटे कोचिंग कैंप का आयोजन किया है। इसमें देश के बेहतरीन खिलाड़ियों का चयन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए किया गया है। इन्हीं खिलड़ियों को अब भरत यादव अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करेंगे। अगले वर्ष होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कराटे खिलाड़ी देश का नाम रोशन करेंगे और देश के लिए पदक जीतेंगे। भरत यादव पहले भी अनेकों अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें