बेरी। हर वर्ष की भांति पाना बैठान स्थित बाबा लक्ष्मण दास व कलानौर मार्ग पर स्थित सामीसर धाम में हवन व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सेवक नरेश कादयान ने बताया कि सावन माह की पंचमी को हर वर्ष बाबा लक्ष्मण दास व सामीसर धाम में भंडारे का आयोजन किया जाता है। मंदिर में आसपास के श्रद्धालु माथा टेककर प्रसाद ग्रहण करते हैं। संवाद