07jjrp15- पीएम श्री गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति स्कूल लडायन में एनएसएस कैंप के समापन पर स्टाफ के सा
साल्हावास। पीएमश्री गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति स्कूल लडायन में चल रहे सात दिवसीय शिविर के अंतिम दिन की शुरुआत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम और लक्ष्य गीत से की गई। इसके बाद दिलबाग सिंह ने स्वयंसेवकों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में विस्तार से समझाया। एनएसएस प्रभारी मुकेश ने स्वयंसेवकों को इन नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। सात दिवसीय शिविर के अंतिम दिन विभिन्न गतिविधियों के प्रदर्शन को देखते हुए एनएसएस प्रभारी मुकेश ने स्वयंसेवकों में बेस्ट वालेंटियर विकास तथा रिया और बेस्ट लीडर रेणुका को पारितोषिक देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित स्टाफ सदस्याओं को भी सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में दिलबाग सिंह, युवराज, अनिल, मंजू देवी,राजेश, सुरेश, सुनील, रविंद्र, संदीप उपस्थित रहे।