फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बैठक में नही पहुंचे लाभार्थी, पार्षद बोले-कोई सूचना नहीं दी

विज्ञापन
15jjrp16- बेरी में एरिया सभा की बैठक के दौरान खाली पड़ी कुर्सियां। संवाद
विज्ञापन
बेरी। नगर पालिका की तरफ से रविवार सुबह वार्ड 7 से लेकर 9 वार्ड और दोपहर बाद वार्ड 10 से लेकर 13 तक एरिया सभा की बैठक आयोजित की गई। यहीं भी नप कर्मचारियों के अलावा विभागों के अधिकारी नहीं पहुंचे। जिन वार्ड की एरिया सभा थी, उस वार्ड के पार्षद को नगर पालिका अधिकारियों की तरफ से कोई सूचना दी नहीं गई थी जिसके चलते बैठक में कोई लाभार्थी नही पहुंचा। बेरी वार्ड 8 के पार्षद प्रवीन सलूजा का कहना है कि नगर पालिका में एरिया सभा की बैठक को लेकर उनके पास लिखित व मौखिक रूप से कोई सूचना नहीं थी। वहीं एरिया सभा में मौजूद पालिका लिपिक विकास फौगाट का कहना है कि सुबह 9 बजे कार्यालय में पहुंच गए थे और करीब 12 बजे तक एरिया सभा में कोई लाभार्थी नहीं पहुंचा था और अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें