फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: शिलान्यास होते ही अटका सुंदरीकरण का काम

Sat, 26 Aug 2023 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निर्माणाधीन बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन को भव्य बनाने का काम भवन के निर्माण कार्य ने प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास किए जाने के 20 दिन बाद भी गति नहीं पकड़ी है। नवनिर्माण शुरू करने से पहले रेलवे पुलिस थाने को स्थानांतरित करने का काम भी करीब 25 दिन से अधर में लटका हुआ है। हालांकि रेलवे का कहना है कि निर्माण कार्य सही समय पर पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन को भव्य भवन बनाने और उसके सुंदरीकरण बनाने की सरकार की योजना है। स्टेशन का भव्य भवन बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 अगस्त को वर्चुअल माध्यम से आधारशिला रखी थी। प्रथम चरण में 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। आधारशिला से चार-पांच दिन पहले ही निर्माण एजेंसी के श्रमिकों ने भी रेलवे परिसर के दुपहिया वाहन पार्किंग स्थल में अपने लिए पक्की झोपड़ियां बनाकर रहना शुरू कर दिया था। रेलवे पुलिस थाने को शिफ्ट करने के लिए माल गोदाम के भवन को तैयार करने का काम आरंभ कर दिया गया था। यहां स्नानागार और शौचालय आदि के लिए भवन बनाया गयाए लेकिन यह काम शिलान्यास के बाद से बंद हो गया। ये अधूरा पड़ा है। यह थाना शिफ्ट करने लायक नहीं बन सका। तीन-चार दीवार बनाने के बाद से ही निर्माण कार्य बंद है। रेलवे स्टेशन परिसर में कहीं भी ऐसा निर्माण कार्य होता नजर नहीं आ रहा, जिसे भव्य भवन निर्माण कार्य का हिस्सा कहा जा सके। यहां तक कि दुपहिया वाहन पार्किंग स्थल में ठहरे श्रमिक भी यहां से चले गए हैं। अब सभी झुग्गियां खाली पड़ी हैं। बताया जा रहा है कि ठेकेदार से भोजन खर्च के लिए अग्रिम धनराशि नहीं मिलने की वजह से श्रमिक काम बीच में ही छोड़कर चले गए हैं।
स्टेशन पर ये होंगे काम
नए भवन का निर्माण और मौजूदा भवन का नवीनीकरण, वेटिंग हॉल और पेसंजर फे्रंडली आधुनिक सुविधाएं, पार्किंग एरिया, प्रवेश व निकासी के अलग द्वार, वाई-फाई की सुविधाओं सहित अन्य सौंदर्यीकरण का कार्य विश्व स्तर का होगा। इसके साथ रेलवे के तकनीक विभाग को आधुनिक तकनीक से लैस किया जाएगा।
विज्ञापन




............वर्जन

रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण के कार्य की प्रक्रिया चल रही है। यहां अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। उम्मीद है कि संबंधित विभाग/एजेंसी निर्माण कार्य भी समय पर कर लेगी।
विज्ञापन


रवीन्द्र सांगवान, सीनियर सेक्शन इंजीनियर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें