फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीसीआई चुनाव : पांचवें दिन तीन नामांकन दाखिल, आज आखिरी दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। उद्यमियों की सबसे बड़ी संस्था बहादुरगढ़ चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (बीसीसीआई) की कार्यकारिणी के 21 सदस्यों के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन तीन उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
विज्ञापन

इनमें जेके अग्रवाल, रविंद्र और कमलकांत के नाम शामिल हैं। तीनों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। एडहॉक कमेटी के चेयरमैन पन्ना लाल बैद, सदस्य वीके जैन व अन्य पदाधिकारी की उपस्थिति में ये नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। कमेटी के चेयरमैन पन्ना लाल बैद ने कहा कि संस्था की कार्यकारिणी के 21 सदस्यों के लिए नामांकन प्रक्रिया 3 अप्रैल सोमवार तक चलेगी। रविवार को छुट्टी होने के कारण 3 अप्रैल यानि सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है। ऐसे में आखिरी दिन ही अब चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने बताया कि 4 अप्रैल को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। 5 अप्रैल को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 17 अप्रैल को मतदान होगा। इसी दिन शाम को वोटों की गिनती होगी और विजेता के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें