-फोटो 55 : नारियल फोड़कर लिंक रोड के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक राजेश जून। विज्ञप्ति
- फोटो : mathura
बहादुरगढ़। बराही गांव से कुलासी तक लिंक रोड का निर्माण कराया जा रहा है। इसके निर्माण पर 1 करोड़ 32 लाख 57 हजार रुपये खर्च किए जा रहे हैं। निर्माण कार्य का शुभारंभ विधायक राजेश जून ने किया। इस मार्ग के निर्माण होने से हजारों लोगों को फायदा होगा। विधायक का यहां पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। विधायक राजेश जून ने कहा कि सुगम आवागमन को लेकर हलके में गांव को गांव तक जोड़ने वाले लिंक रोड बनाए जा रहे हैं ताकि वाहन चालकों व राहगीरों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। 1 करोड़ 32 लाख 57 हजार की राशि से 5.15 किलोमीटर लंबाई तक बनने वाले बराही से कुलासी लिंक रोड का शुभारंभ किया गया। संवाद