-फोटो 90 : बामनौली गांव में बहादुरगढ़ बार एसोसिएशन के प्रधान विक्रम छिल्लर व अन्य पदाधिकारियों क
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ बार एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रधान एडवोकेट विक्रम सिंह छिल्लर का गांव बामनौली में ग्रामीणों ने सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत गांव के शिव मंदिर जोहड़ वाले पर मत्था टेकने एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद ट्रैक्टरों के काफिले और ढोल की थाप के बीच नवनियुक्त बार प्रधान विक्रम सिंह छिल्लर का पूरे गांव में स्वागत किया गया। बहादुरगढ़ बार एसोसिएशन के उप प्रधान संजय कुमार, अमित छिकारा, पूर्व उप प्रधान संदीप गुलिया, पूर्व उप प्रधान विजय छिल्लर तथा पूर्व सचिव राजदीप छिल्लर सहित अन्य अधिवक्ताओं का भी ग्रामीणों ने सम्मान किया। इस दौरान नौ गामा प्रधान कपूर सिंह दलाल, पूर्व चेयरमैन दयानंद दलाल, छिल्लर खाप प्रधान बलवान सिंह, सरपंच जितेंद्र छिल्लर उर्फ काला बामनौली, ब्लॉक पार्षद योगीराज, अनूप छिल्लर मास्टर, पूर्व सरपंच वीरेंद्र छिल्लर, प्रधान ओमबीर छिकारा कानोंदा आदि मौजूद रहे।