बादली। क्षेत्र के सभी बैंकों और पेट्रोल पम्पस पर सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में होने चाहिए। पुलिस थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बैंक प्रबंधकों और पेट्रोल पंप मालिकों को सख्त निर्देश दिए कि वह सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखते हुए सीसीटीवी कैमरे सुचारू रखें।
अधिक लेनदेन करते समय पुलिस सुरक्षा का प्रबंध कराए। कई बार पुलिस का सूचना दिए बिना ज्यादा पैसों का लेन देन करना जोखिम भरा होता है। ऐसे में लूटपाट की घटना होने का अंदेशा भी बना रहता है। ऐसी घटनाओं से बचने के लिए पुलिस सुरक्षा मुहैया करा ले और पुलिस को सूचना देकर ही ज्यादा पैसों का लेन देन करना उचित रहेगा। साथ ही उन्होंने बड़ी गाड़ी के मालिकों को गाड़ियों में जीपीआरएस सिस्टम लगवाने की सलाह दी ताकि चोरी की घटनाओं पर लगाम लग सके। उन्होंने बताया कि जिन बैंकों और पेट्रोल पंंप पर सीसीटीवी नहीं चलेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में जाएगी।