फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बादली में भी गूंजा बम बम भोले

Sat, 03 Aug 2024 05:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। सावन माह की शिवरात्रि क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई। भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए कांवड़ियाें ने रात 12 बजे ही मंदिर में कांवड़ चढ़ाने और जलाभिषेक करना शुरू कर दिया। मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के भक्तों का तांता रात भर से लगातार लगा रहा। माजरी, गुभाना, बादली और बुपनियां गांव स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिरों में सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते लंबी-लंबी लाइनें लगी। मंदिर प्रबंधक कमेटी के अलावा प्रशासन की तरफ से भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं और कावडिय़ों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। गुभाना गांव में पंडित अमिताचार्य कौशिक ने बताया सावन माह की शिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा और जलाभिषेक करने का खास महत्व है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें