फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ के बेटे कुलदीप ने माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा

Sun, 21 May 2023 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ के बेटे कुलदीप देशवाल ने 17 मई की सुबह चढ़ाई पूरी कर माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया। मूल रूप से बहादुरगढ़ के दुल्हेड़ा गांव के रहने वाले कुलदीप की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। फिलहाल वह गुरुग्राम में सनफ्लेक्स ग्लोबल इंडिया नाम से आईटी कंपनी चलाते हैं।
विज्ञापन

कुलदीप देशवाल ने 13 मई सुबह 2:30 बजे पर माउंट एवरेस्ट पर चढ़ना शुरू किया था और 17 मई की सुबह 9:43 पर माउंट एवरेस्ट पर पहुंचकर तिरंगा फहराया। माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई पूरी करने के बाद कुलदीप वापस बेस कैंप लौट आए हैं। कुलदीप देशवाल बचपन से ही पर्वतारोही बनना चाहते थे। माउंट एवरेस्ट फतह करना लक्ष्य रहा था। उनके पिता रणबीर देशवाल ने भी उन्हें हमेशा प्रेरित किया। परिजनों ने कहा कि घर वापस लौटने पर कुलदीप देशवाल का जोरदार स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन




-फोटो 3 : माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराते कुलदीप देशवाल।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें