फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ का होगा विकास, 162 करोड़ का बजट पास

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नगर परिषद बहादुरगढ़ के बोर्ड की बैठक में शहर के विकास के लिए वर्ष 2023-24 का 161 करोड़ 98 लाख 67 हजार रुपये का बजट पास हो गया। बजट प्रस्ताव में वर्ष 2023-24 का कुल व्यय 134.06 करोड़ निर्धारित किया गया है। विभिन्न प्रकार के कर, सरकारी अनुदान और दुकानों की बिक्री आय के मुख्य स्रोत होंगे।
विज्ञापन

शहर के श्मशान घाटों के रखरखाव पर भी नगर परिषद ध्यान देगी। इस मसले पर भी मंगलवार को चेयरपर्सन सरोज राठी की अध्यक्षता में हुई परिषद की बजट बैठक में इस विषय पर चर्चा हुई और श्मशान घाटों के रखरखाव के लिए एक करोड़ रुपये बजट का प्रावधान किया। शहर की गलियों में कुत्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए निर्णय लिया गया कि ऐसे कुत्तों की संख्या की गिनती होगी और उनका रजिस्ट्रेशन करके उनके गले में पट्टे डाले जाएंगे। इसके लिए 15 लाख का बजट तय किया गया है। विकास कार्यों और स्थापना व्यय आदि मिलाकर इस बार पिछले वर्ष के मुकाबले 73.4 करोड़ रुपये अधिक का बजट पास हुआ। पिछले साल के बजट के अनुसार नगर परिषद की कुल आय 88.58 करोड़ रुपये थी। जबकि इस बार पास हुए बजट प्रस्ताव के अनुसार 161 करोड़ 98 लाख 67 हजार रुपये रहेगी।
बैठक की अध्यक्षता चेयरपर्सन सरोज राठी ने की। उपाध्यक्ष राजपाल शर्मा पाले व कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला समेत तमाम संबंधित अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे। चेयरपर्सन सरोज रमेश राठी ने कहा कि नगर परिषद द्वारा शहर के 31 वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं और भविष्य में भी सभी वार्डों में समान रूप से काम करवाए जाएंगे। एक ही प्रयास है कि नगर परिषद के माध्यम से शहर की जनता को ज्यादा से ज्यादा मूलभूत सुविधाएं मिलें। प्रदेश की मनोहर सरकार जिस प्रकार पारदर्शिता से काम कर रही है उसी प्रकार बहादुरगढ़ नगर परिषद भी पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है। सभी वार्डों की मौजूदा समस्याओं का समाधान करवाने के साथ-साथ पार्षदों के सुझाव व सहयोग से सभी वार्डों में विकास कार्य धरातल पर करेंगे।
विज्ञापन

रेहड़ी दुकानों पर चर्चा पर हंगामा
बैठक में रेहड़ी दुकानों को लेकर हंगामा हो गया। एक नगर पार्षद ने कहा कि रेहडिय़ों पर शुल्क लगा दिया जाए तो वे व्यवस्थित रहेंगी और परिषद को आय भी हो सकती है। इसलिए सभी की पर्ची काटनी चाहिए। इस पर परिषद के वाइस चेयरमैन राजपाल शर्मा पक्ष ने इस बात को काटते हुए कहा कि रेहड़ी वालों से वसूली तो इनेलो के शासनकाल में की जाती थी। भाजपा सरकार ने तो अवैध वसूली बंद की है और कोई वसूलेगा तो उस पर होगी कारवाई। पाले द्वारा इनेलो को घसीटने से इनेलो समर्थक पार्षदों ने कड़ा प्रतिरोध किया।
नहीं आए सांसद और विधायक
नगर परिषद की बजट बैठक में कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला ने पार्षदों के अलावा नियमानुसार क्षेत्र से लोकसभा सदस्य डॉ. अरविंद शर्मा व क्षेत्र के विधायक राजेंद्र जून को भी आमंत्रित किया था, लेकिन दोनों में से कोई भी बैठक में नहीं आया। 31 नगर पार्षदों में से सभी पार्षद बैठक में शामिल रहे।
विज्ञापन



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें