फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ की बेटियां ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में दिखा रहीं प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर की दो बेटियां सोनी टीवी व सोनी लाइव एप पर प्रसारित होने वाले ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ नामक कार्यक्रम में बोम्ब फायर ग्रुप में प्रतिभागी के रूप में शिरकत कर शहर का नाम रोशन कर रही हैं। शहर के किला मोहल्ला निवासी प्रेक्षा ग्रोवर व सेक्टर-6 निवासी परिक्षिता (परी) गौड़ सोनी टीवी व सोनी लाइव एप पर हर शनिवार व रविवार को रात 8 बजे प्रसारित होने वाले कार्यक्रम इंडियाज गॉट टैलेंट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। प्रेक्षा ग्रोवर के पिता आशीष ग्रोवर ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी सोनी लाइव एप अपने फोन में डाउनलोड करके बहादुरगढ़ की बेटी एवं बोम्ब फायर ग्रुप की सदस्य प्रेक्षा ग्रोवर व परिक्षिता गौड़ के लिए वोटिंग करते रहें। ताकि दोनों बेटियां ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ का फाइनल मुकाबला जीतकर बहादुरगढ़ शहर के साथ-साथ हरियाणा प्रदेश का नाम भी रोशन कर सकें। उन्होंने बताया कि वोटिंग करने का समय शनिवार या रविवार होता है। इन दोनों दिन में जिस दिन भी बोम्ब फायर ग्रुप की परफॉर्मेंस होती है उसी दिन रात 8 से 12 बजे तक वोट कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि एक फोन से बोम्ब फायर ग्रुप के लिए 100 वोट कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें