भाविप व विवेकानंद शाखा सदस्यों को किया गया सम्मानित।
बहादुरगढ़। भारत विकास परिषद ( हरियाणा मध्य प्रांत ) की तरफ से रोहतक स्थित में रविवार को प्रांतीय अधिवेशन में बहादुरगढ़ शाखा और विवेकानंद शाखा की सराहना की। झज्जर जिले के समन्वयक सतीश शर्मा ने बताया कि प्रांतीय अधिवेशन में भारत विकास परिषद बहादुरगढ़ शाखा और विवेकानंद शाखा को सदस्यता वृद्धि, स्वास्थय, सामाजिक व अन्य क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन करने पर भाविप के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनीत गर्ग, क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव महेंद्र शर्मा, प्रांतीय अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, प्रांतीय महासचिव विजय रोहिल्ला ने स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।