फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 10 को बेरी में होगी बदलाव जनसभा, दिल्ली के सीएम की पत्नी करेंगी संबोधित

Fri, 09 Aug 2024 06:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को झज्जर स्थित कार्यालय में पंजाब के चेयरमैन प्रकाश सिंह वढ़वाल, परमजीत सिंह जम्मू और जिलाध्यक्ष हरीश कुमार की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बताया कि 10 अगस्त को बेरी अनाज मंडी में बदलाव जनसभा होगी। इसमें मुख्यातिथि के रूप में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल शामिल होगी। इस रैली को कामयाब करने के लिए ब्लॉक अध्यक्ष, सर्किल इंचार्ज व जिला के विंग अध्यक्षों की ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष हरीश कुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में आने वाले विधानसभा चुनाव में सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है व सभी कार्यकर्ताओं को रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की गई। बैठक में प्रदेश सह सचिव सुरेंद्र नागल, यूथ प्रदेश सह सचिव सुमित जाखड़, प्रदेश प्रवक्ता अभीता द्विजा, जिला सचिव महेंद्र दहिया, जिला मीडिया इंचार्ज विकास दुहन, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश प्रजापति, शैलेश कागड़ा, सुनील मातनहेल, जोगेंद्र तंवर, नरेश, वजीर, जीतेन्द्र, जसवंत, रणबीर, प्रवीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें