फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीयता के अग्रदूत थे बाबू बालमुकुंद गुप्त : प्रो. जेपी यादव

Thu, 19 Sep 2024 04:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
रेवाड़ी। कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकारों को बाबू बालमुकुंद पुरुस्कारों से नवाजते मुख्य अतिथि
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के बाल भवन में बाबू बालमुकुंद गुप्त पत्रकारिता, साहित्य संरक्षण परिषद और महाराणा प्रताप जयंती समिति के संयुक्त तत्वावधान में बाबू बालमुकुंद गुप्त की पुण्यतिथि पर समारोह का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जेपी यादव रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिंदी पत्रकारिता और साहित्य में अनूठा योगदान देने वाले क़लमकार बाबू बालमुकुंद गुप्त राष्ट्रीयता के अग्रदूत थे। इसलिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। समारोह की अध्यक्षता परिषद के संरक्षक नरेश चौहान ''राष्ट्रपूत'' ने की। बालमुकुंद गुप्त के प्रपौत्र बिमल गुप्त ने स्वागताध्यक्ष और हेमंत सिंहल ने समारोह संयोजक की भूमिका निभाई। इस समारोह में बाबू बालमुकुंद गुप्त पुरस्कार, पुस्तक विमोचन और विचार गोष्ठी मुख्य आकर्षण रहे।
समारोह में दिवंगत रचनाकार नैरंग सरहदी को बाबू बालमुकुंद गुप्त कोहिनूर सम्मान से सम्मानित किया गया। इसे उनके शिष्य साहित्यकार विपिन सुनेजा ने लिया। समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. ओमप्रकाश कादयान(हिसार), राजेंद्र यादव ''आजाद''(दौसा, राजस्थान), मास्टर राम अवतार (गुढ़ा, महेंद्रगढ़) तथा विजयपाल सेहलंगिया (सेहलंग, महेंद्रगढ़) को बाबू बालमुकुंद पुरस्कारों से नवाजा गया।
विज्ञापन


समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार विपिन सुनेजा, सत्यवीर नाहड़िया, रौनक हरियाणवी, दलबीर, मास्टर राम अवतार और शुभराम शास्त्री खालेटा की नव प्रकाशित कृतियों का विमोचन किया गया। इस अवसर पर जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव, प्रोफेसर सुभाष शर्मा, डॉ. रोमिका बत्रा, प्राचार्य जयसिंह खोला, रामचंद्र यादव, अजीत सिंह, संदीप गोयल, दर्शना शर्मा, राजेश भुलक्कड़, अहमना मनोहर, दशरथ चौहान, डॉ. रामौतार, अनंगपाल चौहान, राजपाल यादव, राजेश प्रभाकर, भूपसिंह भारती, अधिवक्ता रंजीत सिंह, डॉ. दलबीर यादव आदि उपस्थित रहे।

रेवाड़ी। कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकारों को बाबू बालमुकुंद पुरुस्कारों से नवाजते मुख्य अतिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें