झज्जर। आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) ने देश में लगातार सामने आ रही परीक्षा-पत्र लीक घटनाओं को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। पार्टी नेताओं प्रदीप, दीवान, जगमेंद्र सिंह और मुकेश ने कहा कि पेपर लीक से लाखों विद्यार्थियों और उनके परिवारों में चिंता बढ़ रही है। वर्षों की मेहनत के बाद भी विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और परीक्षा प्रणाली की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। पार्टी ने सभी मामलों की निष्पक्ष व समयबद्ध जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और परीक्षा व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी व जवाबदेह बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों का विश्वास बहाल होगा।