फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: वार्ड-13 में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
-फोटो 54 : आर्य नगर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारंभ करते हुए एसएमओ डा. मधुप सेठी व डॉक्टर,
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वार्ड-13 के अधीन आने वाली आर्य नगर गली नंबर 4 स्थित सामुदायिक भवन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में वार्डवासियों ने पहुंचकर निशुल्क स्वास्थ्य जांच कराई। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने डॉक्टरों व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का सम्मान भी किया।कार्यक्रम का शुभारंभ एसएमओ डॉ. मधुप सेठी, अर्बन नोडल ऑफिसर डॉ. सुंदरम व यूपीएचसी से डॉ. गगन जैन ने किया। स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ में फार्मासिस्ट विक्रांत, स्टाफ नर्स सोनिया, लैब टेक्नीशियन रेखा व एएनएम शुभलता ने अपनी सेवाएं दी। नगर पार्षद मोहित राठी ने कहा कि इस केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को डेंगू, मलेरिया सहित सभी जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगी और इलाज के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। एसएमओ ने बताया कि समय-समय पर यहां मेगा हेल्थ कैंप भी लगाए जाएंगे। मौके पर कंवर सिंह राणा, रामनिवास सैनी, उमेद सिंह, अजीत राठी, अतर सिंह नांदल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें