फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नश मुक्ति के लिए जागरूकता रैली निकाली

Sun, 18 Feb 2024 03:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
17jjrp07- राजकीय नेहरू कॉलेज में एनएसएस कैंप में मौजूद ​शिक्षक व विद्यार्थी।
विज्ञापन
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम और द्वितीय इकाई के सात दिवसीय शिविर के तहत शनिवार को विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मीनाक्षी और विकास सुहाग के मार्गदर्शन में इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। नशा निषेध क्लब के तत्वाधान में नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह की अध्यक्षता में महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों तथा विद्यार्थियों और आसपास के निवासियों को महाविद्यालय परिसर एवं किसी भी सार्वजनिक स्थल पर नशे का प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया गया। प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह ने कहा कि नशा व्यक्ति को खोखला कर देता है और जागरूकता तथा दृढ़ संकल्प ही इससे दूर रहने का एकमात्र उपाय है। नशा निषेध क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. कुलदीप और शिव शंकर ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। डॉ. पुष्पेंद्र काद्यान ने एनएसएस के महत्त्व के बारे में बताया और स्वयंसेवकों को अपना सुधार खुद करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विभिन्न प्रेरणास्पद उदाहरणों के जरिए विद्यार्थियों को विभिन्न मूलभूत नैतिक मूल्यों से अवगत करवाया और सकारात्मकता बनाए रखने की सलाह दी। स्वयंसेवकों ने कॉलेज की कैंटीन के आसपास के क्षेत्र में श्रमदान किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें