झज्जर।एमडीडी आफ इंडिया संस्था द्वारा कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाऊंडेशन तथा शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिले के लोहारहेडी, माछरौली तथा अकेहडी मदनपुर गांव में कानूनी जागरूकता प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
इसके तहत बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। इसमें बाल विवाह के दुष्परिणामों तथा बाल विवाह निषेध अधिनियम के बारे में विस्तार से बताया गया। सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता कोमल ने बताया कि कोई भी व्यक्ति जो बाल विवाह करवाता है, उसको बढ़ावा देता है या उसमें सहायता करता है तो 112 नम्बर व 181 नम्बर पर फोन करके सुचित करें। सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता संदीप ने कहा कि बाल विवाह करवाने वाले को एक साल की सजा व दो लाख जुर्माना भी लग सकता है या दोनों भी हो सकते हैं। शिक्षक जितेन्द्र ने कहा कि बाल विवाह रूपी बुराई को जड़ से खत्म करना जरूरी है, तभी लड़कियों के सपने साकार होंगे। टीचर निर्मला ने कहा कि बाल विवाह होने से लड़कियों का बचपन भी उनसे छीन जाता तथा जल्द शादी से लड़किया शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर हो जाती है, ऐसे में बाल विवाह के खिलाफ लगातार जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। तभी लड़कियां अपने बचपन को अपने इच्छा अनुसार जी पाएगी। इस अवसर पर मनोज कुमार, संदीप जांगड़ा, कोमल रानी मौजूद रहे।