फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर झज्जर में जागरूकता अभियान तेज

Thu, 16 Apr 2026 03:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए झज्जर जिले में चल रहा व्यापक प्रचार अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा की भजन मंडलियां ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर पारंपरिक लोक शैली के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों, अवसरों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक कर रही हैं। प्रचार अभियान के दूसरे दिन बुधवार को अशोक एवं पार्टी ने गांव बालौर व सिद्धिपुर, सतबीर एवं पार्टी ने गांव बराणी व आजाद नगर, रामवीर एवं पार्टी ने फोर्टपुरा व अमादलपुर और पूनम एंड भजन पार्टी ने बामडोला व लाडपुर में प्रचार अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें